मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. lakme fashion week bollywood actress and models presents designers collection photos
Written By

लैक्मे फैशन वीक 2019 : बॉलीवुड सितारों के साथ मॉडल्स ने भी बिखेरा रैंप पर अपना जादू (फोटो)

लैक्मे फैशन वीक 2019 : बॉलीवुड सितारों के साथ मॉडल्स ने भी बिखेरा रैंप पर अपना जादू (फोटो) - lakme fashion week bollywood actress and models presents designers collection photos
लैक्मे फैशन वीक 2019 इन दिनों जोर-शोर से चल रहा है। कई डिजाइनर अपने नए और बेस्ट डिजाइन इस इवेंट में पेश कर चुके हैं। अब तक कई बॉलीवुड सितारे रैंप पर अपना जलवा बिखेर चुके हैं। साथ ही कई मॉडल्स भी लैक्मे के रैंप पर अपना जादू बिखेंर रही हैं।
लैक्मे फैशन वीक में रैंप पर दिशा पाटनी ब्लैक शिमरी ड्रेस में दिखाई दीं।
एक्ट्रेस कंगना रनौट हल्के नीले रंग के लहंगे में नजर आईं। साथ ही हैवी ईयरिंग्स और हाफ खुले बालों में कंगना कयामत ढा रही थीं।
शबाना आजमी डिजाइनर कावेरी के लिए शो स्टॉपर बनी थीं। शबाना आजमी ने ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ स्मोकी ऑय मेकअप कैरी किया हुआ था।
मलाइका अरोरा ने लैक्मे फैशन वीक के रैंप पर अपना जलवा दिखाया। रैंप वॉक के दौरान मलाइका ने हाई स्लिट स्कर्ट और डीप नेक क्रॉप टॉप पहना हुआ था।
मैरून कलर की ड्रेस में मलाइका बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। आयुष्मान खुराना और दिशा पाटनी लैक्मे फैशन वीक के दौरान। लैक्मे फैशन वीक 2019 के रैंप पर कई मॉडल्स भी अपने शानदार मूव्स दिखा रही हैं। लैक्मे फैशन वीक 2019 के दौरान एक मॉडल रैंप पर वॉक करती हुईं।
लैक्मे फैशन वीक 2019 के दौरान रैप पर वॉक करती मॉडल।
(फोटो- गिरीश श्रीवास्तव) 
ये भी पढ़ें
लैक्मे फैशन वीक 2019 : ब्लैक कलर के गाउन में दिखा करीना कपूर का दिलकश अंदाज