शनिवार, 19 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kriti sanon shares beautiful photos in red white saree
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: शनिवार, 28 अक्टूबर 2023 (12:51 IST)

कृति सेनन का दिलकश अंदाज, व्हाइट प्रिंटेड साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत

कृति सेनन का दिलकश अंदाज, व्हाइट प्रिंटेड साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत | kriti sanon shares beautiful photos in red white saree
kriti sanon: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन फिल्मों के अलावा अपनी खूबसूरती को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। कई इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'गणपत' को लेकर छाई हुई हैं। इस फिल्म में कृति टाइगर श्रॉफ के साथ जबरदस्त एक्शन करती नजर आ रही हैं। 
 
इसी बीच कृति ने अपने ट्रेडिशनल लुक से फैंस का दिल जीत लिया है। 
 
एक्ट्रेस ने व्हाइट-रेड कलर की प्रिंटेड साड़ी में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है।
 
साड़ी के साथ कृति ने रेड कलर का वी-नेक ब्लाइज कैरी किया है। 
 
अपने साड़ी लुक को कृति ने गोल्ड नेकलेस, बैंगल्स और ईयरिंग के साथ कम्प्लीट किया। मिनिमल मेकअप, खुले बालों और माथे पर छोटी सी बिंदी लगाकर कृति ने अपने लुक को पूरा किया है।
 
तस्वीरों में कृति सेनन दिलकश अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। कृति ने हाल ही में फिल्म मिमी के लिए नेशनल अवॉर्ड जीता है। 
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
Bigg Boss 17 : ईशा मालवीय के करंट बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल की हुई एंट्री, फूट-फूटकर रोए अभिषेक कुमार