शनिवार, 21 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. hrithik roshan and saif ali khan movie vikram vedha release on ott platform jio cinema on 12 may
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: बुधवार, 10 मई 2023 (15:57 IST)

Vikram Vedha OTT Release इस दिन जियो सिनेमा पर धमाका करेगी रितिक रोशन-सैफ अली खान की फिल्म

Vikram Vedha OTT Release इस दिन जियो सिनेमा पर धमाका करेगी रितिक रोशन-सैफ अली खान की फिल्म | hrithik roshan and saif ali khan movie vikram vedha release on ott platform jio cinema on 12 may
Vikram Vedha OTT Release : बॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म 'विक्रम वेधा' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। यह फिल्म बीते साल 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं अब 'विक्रम वेधा' ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर रिलीज होगी 

 
विक्रम वेधा के ओटीटी रिलीज को लेकर जियो स्टूडियो ने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी है। जियो स्टूडियो ने फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा है, 'आईपीएल में टीम्स की जंग के बीच… अब देंखे विक्रम वेधा की जंग। विक्रम वेधा को 12 मई 2023 शुक्रवार को जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।' 
 
जियो सिनेमा पर विक्रम वेधा को फ्री में देखा जा सकता है यानी फिल्म को देखने के लिए सब्सक्रिप्शन की आवश्यता नहीं होगी। फैंस काफी समय से विक्रम वेधा की ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे थे। 
 
बता दें कि पुष्कर और गायत्री के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रितिक रोशन ने गैंगस्टर का किरदार निभाया था। वहीं फिल्म में सैफ अली खान पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आए थे। विक्रम वेधा इसी नाम से साल 2017 में तमिल में रिलीज हुई फिल्म का हिंदी रीमेक थी।
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
सोनू सूद की 'फतेह' में दिखेगा जबरदस्त एक्शन, फास्ट एंड फ्यूरियस के एक्शन डायरेक्टर की फिल्म में हुई एंट्री