सोमवार, 21 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. eid party shehnaaz gill kisses and hugs salman khan
Written By
Last Modified: बुधवार, 4 मई 2022 (12:36 IST)

ईद पार्टी में शहनाज गिल ने लुटाया सलमान खान पर प्यार, कभी लगाया गले तो कभी किया किस

ईद पार्टी में शहनाज गिल ने लुटाया सलमान खान पर प्यार, कभी लगाया गले तो कभी किया किस | eid party shehnaaz gill kisses and hugs salman khan
Photo - Twitter
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने ईद के मौके पर अपने घर पर एक शानदार पार्टी का आयो‍जन किया। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की। लेकिन इस पार्टी में सबसे ज्यादा ध्यान किसी ने अपनी तरफ खींचा तो वह थीं पंजाब की कैटरीना शहनाज गिल।

 
सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें शहनाज सलमान खान के गले लगाते और गालों पर किस करती दिख रही हैं। वह भाईजान को उन्हें अपनी कार तक छोड़ने के लिए भी कहती हैं।
 
वीडियो में शहनाज और सलमान आपस में बात करते दिख रहे हैं। शहनाज सलमान को बार-बार गले से लगाती हैं, उन्हें किस करती हैं। इसके बाद शहनाज सलमान का हाथ पकड़कर अपनी गाड़ी तक छोड़ने के लिए कहती हैं। सलमान भी खुशी खुशी शहनाज को बाय करने उनकी गाड़ी तक गए। 
 
बता दें कि बीते कई दिनों से खबर आ रही है कि शहनाज गिल को सलमान खान ने अपनी फिल्म 'कभी ईद कभी दीवाली' में रोल ऑफर किया है। इस फिल्म में वह आयुष शर्मा के अपोजिट नजर आ सकती हैं। 
 
ये भी पढ़ें
फैंस के लिए निराश करने वाली खबर, बंद हुआ करण जौहर का शो 'कॉफी विद करण'