शुक्रवार, 20 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Complaint filed against Ranbir Kapoor for hurting sentiments in viral Christmas celebration video
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: गुरुवार, 28 दिसंबर 2023 (11:22 IST)

केक पर शराब डालकर आग लगाकर रणबीर कपूर ने बोला 'जय माता दी', शिकायत दर्ज

केक पर शराब डालकर आग लगाकर रणबीर कपूर ने बोला 'जय माता दी', शिकायत दर्ज | Complaint filed against Ranbir Kapoor for hurting sentiments in viral Christmas celebration video
Complaint filed against Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'एनिमल' की जबरदस्त सफलता को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच वह अपने एक वीडियो को लेकर मुश्किलों में घिर गए हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद रणबीर कपूर पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा है।
 
यह मामला क्रिसमस सेलिब्रेशन से जुड़ा है। हाल ही रणबीर ने घर पर परिवार के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया। वायरल हो रहे वीडियो में रणबीर कपूर शराब डले केक को आग लगाते दिख रहे हैं। इसके साथ ही वह 'जय माता दी' बोल रहे हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स ने एक्टर को खूब खरी खोटी सुनाई।
 
अब रणबीर कपूर के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करा दी गई है। इसके साथ ही उनके परिवार के खिलाफ भी शिकायत की गई है। यह शिकायत वकील संजय तिवारी ने बॉम्बे हाई कोर्ट के वकील आशीष राय और पंकज मिश्रा के जरिए की है। 
 
एक शिकायत पत्र लिखा है, वीडियो में रणबीर कपूर केक पर शराब डालकर उसे जलाते हुए 'जय माता दी' बोल रहे हैं। हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य से पहले शुद्ध चीजों और सामग्री की आहूति देकर अग्नि देवता का आह्वान किया जाता है। लेकिन रणबीर कपूर ने इसके लिए अशुद्ध चीजों, जैसे कि शराब का इस्तेमाल किया, जोकि हिंदू धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। 
 
शिाकयत पत्र में कहा गया है कि शराब डालकर आग लगाने के बाद जैसे ही रणबीर ने जय माता दी बोला, वैसे ही परिवार के अन्य लोग भी बोलने लगे। इन सभी ने जानबूझकर हिंदू धर्म में वर्जित मदिरा जैसे पदार्थ का इस्तेमाल करके जय माता दी बोला। 
 
वकील ने शिकायत दर्ज करवाने के साथ ही मांग की है कि एक्टर और उनके परिवार के खिलाफ IPC की धारा 295, 509, और 34 के तहत FIR दर्ज की जाए। हालांकि अभी इस मामले में कोई अपडेट सामने नहीं आई है और न ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। 
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
सैफ अली खान और अमृता सिंह की शादी की खबर सुनकर शर्मिला टैगोर की आंखों में आ गए थे आंसू