शनिवार, 28 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bachchan paandey new song meri jaan meri jaan teaser out
Written By
Last Modified: सोमवार, 28 फ़रवरी 2022 (16:25 IST)

'बच्चन पांडे' का दूसरा गाना 'मेरी जान मेरी जान' इस दिन होगा रिलीज, टीजर आया सामने

'बच्चन पांडे' का दूसरा गाना 'मेरी जान मेरी जान' इस दिन होगा रिलीज, टीजर आया सामने | bachchan paandey new song meri jaan meri jaan teaser out
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय के साथ कृति सेनन और जैकलीन फर्नांडिस मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। बीते दिनों इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला।

 
अब फिल्म के गाने रिलीज किए जा रहे हैं। 'मार खाएगा' गाने में दर्शकों के सामने हीरो अक्षय कुमार को 'बच्चन पांडे' के रूप में पेश करने के बाद, निर्माता अब फिल्म का दूसरा गाना 'मेरी जान मेरी जान' रिलीज़ करने के लिए तैयार हैं।
 
इस गाने का टीजर रिलीज हो चुका है। 'मेरी जान मेरी जान' गाना 1 मार्च 2022 को रिलीज होगा। अक्षय कुमार और कृति सेनन अभिनीत, यह ट्रैक लुभावने दृश्यों के साथ जोड़ी की इलेक्ट्रिक केमिस्ट्री के साथ 'भौकाल भरी मोहब्बत' का वादा करता है। 
 
बी प्राक द्वारा गाया गया और जानी द्वारा रचित यह मधुर लव सॉन्ग, राजस्थान के सुरम्य स्थानों पर शूट किया गया है और गणेश आचार्य द्वारा कोरियोग्राफ किया गया है।
 
फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित, 'बच्चन पांडे' के हाल ही में रिलीज़ किये गए ट्रेलर को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है और इस फिल्म में कृति सेनन, अरशद वारसी, पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा, अभिमन्यु सिंह और जैकलीन फर्नांडिस सहित प्रतिभाशाली कलाकारों की टोली भी नज़र आएगी। 'बच्चन पांडे' 18 मार्च, 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।
ये भी पढ़ें
SWA अवॉर्ड्स 2021 : जानिए किस वेबसीरीज और फिल्मों के राइटर्स ने जीता अवॉर्ड