मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Anil Kapoor, Takht, Shahjehan, Karan Johar
Written By

अपने लंबे करियर में पहली बार अनिल कपूर निभाने जा रहे हैं ऐसा किरदार

अपने लंबे करियर में पहली बार अनिल कपूर निभाने जा रहे हैं ऐसा किरदार - Anil Kapoor, Takht, Shahjehan, Karan Johar
अभिनेता अनिल कपूर अपने तीन दशक से अधिक लंबे फिल्मी करियर में पहली बार एक पीरियड ड्रामा ‘तख्त’ में ऐतिहासिक किरदार निभाने जा रहे हैं और वह इसके लिए बेहद उत्सुक भी हैं। मीडिया की खबरों के अनुसार, करण जौहर की फिल्म ‘तख्त’ में अनिल कपूर शाहजहां की भूमिका निभाएंगे।
 
अनिल ने बताया ‘‘पहली बार मैं ऐतिहासिक किरदार में नजर आउंगा। एक कलाकार के लिए यह कई भावनाओं का समागम होगा। मैं इसके लिए उत्सुक हूं। जब तक यह कर न लूं, तब तक मैं नहीं बता सकता कि मैं क्या महसूस कर रहा हूं।’’ 
 
मुगल काल की पृष्ठभूमि में बन रही यह फिल्म दो योद्धा भाइयों की कहानी बताएगी।
 
फिल्म के अन्य कलाकारों में करीना कपूर, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, विकी कौशल, भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर आदि हैं। इस फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरू हो जाएगी।(भाषा)