सोमवार, 21 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. alia bhatt film gangubai kathiawadi trailer released
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 4 फ़रवरी 2022 (13:03 IST)

'गंगूबाई काठियावाड़ी' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, दबंग अवतार में नजर आईं आलिया भट्ट

'गंगूबाई काठियावाड़ी' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, दबंग अवतार में नजर आईं आलिया भट्ट | alia bhatt film gangubai kathiawadi trailer released
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में आलिया भट्ट एकदम दबंग अवतार में नजर आ रही हैं। ट्रेलर में गंगूबाई के एक मासूम लड़की से रेड लाइट एरिया की क्वीन बनने तक के सफर को दिखाया गया है।

 
3 मिनट 16 सेकेंड के ट्रेलर में कई धमाकेदार डायलॉग और दमदार एक्टिंग देखने को मिल रही है। ट्रेलर में आलिया भट्ट के अलावा विजय राज की भी दमदार भूमिका नजर आ रही है। फिल्म में विजय राज एकदम अलग अवतार में नजर आ रहे हैं।
 
वहीं ट्रेलर में अजय देवगन की भी झलक दिखाई गई है। वह फिल्म में गैंगस्टर करीम लाला का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद उम्मीद की जा सकती है ‍कि यह साल 2022 की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक होगी।
 
फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया और अजय देवगन के अलावा विजय राज, इंदिरा तिवारी और सीमा पाहवा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म माफिया क्वीन गंगूबाई पर आधारित है। 
 
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी यह फिल्म 30 जुलाई 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना के कारण इसे टाल दिया गया। इसके बाद 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को 6 जनवरी 2022 को रिलीज करने का ऐलान किया गया था। 

बाद में फिल्म को 18 फरवरी 2022 को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज करने की घोषणा की गई थी। लेकिन फिल्म की रिलीज को एक बार फिर टाल दिया गया था। अब आखिरकार यह फिल्म संजय लीला भंसाली के जन्‍मदिन के एक दिन बाद 25 फरवरी को 2022 को रिलीज होने जा रही है। 
 
ये भी पढ़ें
शेरों के साथ नोरा फतेही ने दिए पोज, तस्वीरें शेयर करके कही यह बात