शनिवार, 19 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. actress bhairavi vaidya passes away at 67
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2023 (10:52 IST)

'ताल' फेम एक्ट्रेस भैरवी वैद्य का निधन, 67 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

'ताल' फेम एक्ट्रेस भैरवी वैद्य का निधन, 67 साल की उम्र में ली अंतिम सांस | actress bhairavi vaidya passes away at 67
Bhairavi Vaidya passes away: मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। एक्ट्रेस भैरवी वैद्य का 67 साल की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रही थीं। भैरवी वैद्य कई टीवी सीरियल और फिल्मों में काम कर चुकी थीं।
 
भैरवी वैद्य के निधन की खबर उनकी को-स्टार सुरभि दास ने कंफर्म की है। दोनों ने सीरियल 'नीमा डेन्जोंगपा' में साथ काम किया था। भैरवी 45 साल से एक्टिंग की दुनिया में काम कर रही थीं। उन्होंने कई गुजराती, हिंदी फिल्मों और टीवी शोज में काम किया। 
 
भैरवी ने ऐश्वर्या राय की फिल्म 'ताल' से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। उन्होंने जानकी का रोल किया था। भैरवी ने सलमान खान की फिल्म चोरी 'चोरी चुपके चुपके' में भी अहम किरदार निभाया था। भैरवी को उनकी दमदार एक्टिंग के लिए जाना जाता था। 
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
जब आकाशवाणी और दूरदर्शन ने लगा दिया किशोर कुमार के गानों पर प्रतिबंध