शनिवार, 19 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. actor dalip tahil sentenced to two months jail in drink and drive case
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: रविवार, 22 अक्टूबर 2023 (11:29 IST)

दलीप ताहिल को हुई 2 महीने की जेल, जानिए क्या है मामला

दलीप ताहिल को हुई 2 महीने की जेल, जानिए क्या है मामला | actor dalip tahil sentenced to two months jail in drink and drive case
dalip tahil : बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता दलीप ताहिल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। एक्टर को दो महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। दलीप को ये सजा 5 साल पहले के ड्रंक ड्राइविंग केस में सुनाई गई है। उन्होंने नशे में गाड़ी चलाते हुए मुंबई के खार इलाके में एक ऑटो को टक्कर मारी थी, जिसमें एक महिला घायल हुई थी। 
 
जांच में पाया गया था कि दलीप ताहिल नशे में गाड़ी चला रहे थे और एक्सीडेंट के बाद उन्होंने घटनास्थल से फरार होने की कोशिश की। हालांकि वो भाग नहीं सके। अब इस सबूतों के मद्देनजर 5 साल बाद उन्हें एक मजिस्ट्रेट अदालत ने दोषी पाया और 2 महीने की जेल की सजा सुनाई।
 
खबरों के अनुसार मुंबई पुलिस के एक इंस्पेक्टर ने बताया था कि दलीप ताहिल ने ब्लड टेस्ट के लिए सैंपल देने से इंकार कर दिया था। पुलिस ने दुर्घटना का शिकार हुए तीन लोगों का मेडिकल करवाया था। इसके बाद अभिनेता के खिलाफ नशे में और लापरवाही से गाड़ी चलाने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया गया था।
 
बता दें कि दलीप ताहिल बाजीगर, राजा, हम हैं राही प्यार के, कहो ना प्यार है, रा वन और कयामत से कयामत तक जैसी हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। इसके अलावा वह टीवी सीरियल, बुनियाद, मिस इंडिया और सिया के राम में भी नजर आ चुके हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
ब्रेकअप के बाद ऐसी हो गई थी परिणीति चोपड़ा की हालत