शनिवार, 19 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. accused held in sidhu moose walas murder case reveals salman khan was on his list next
Written By
Last Modified: सोमवार, 12 सितम्बर 2022 (11:03 IST)

गैंगस्टर के निशाने पर सलमान खान, पकड़े गए शूटर ने किया बड़ा खुलासा

गैंगस्टर के निशाने पर सलमान खान, पकड़े गए शूटर ने किया बड़ा खुलासा | accused held in sidhu moose walas murder case reveals salman khan was on his list next
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को बीते दिनों जान से मारने की धमकी मिली थी। इसके बाद सलमान की सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। वहीं अब पंजाबी सिंंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर के केस में पकड़े गए एक शूटर ने सलमान खान को मारने की साजिश से जुड़ी कई जानकारी दी है। 

 
खबरों के अनुसार पुलिस की पूछताछ में शूटर ने बताया कि इस काम के लिए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने उसे एक अहम जिम्मेदारी दी थी। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि शूटर कपिल पंडित को सचिन बिश्नोई और संतोष यादव नाम के व्यक्ति के साथ मिलकर सलमान की रेकी करने के लिए कहा गया था, ताकि एक्टर को मारने की साजिश रची जा सके।
 
बता दें कि जून महीने में सलमान खान और सलीम खान को जान से मारने की धमकी का लेटर मिला था। इस लेटर में लिखा था कि सलमान खान का भी सिद्धू मूसेवाला कर देंगे। जिसके बाद से पुलिस ने सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी थी। सलमान की गाड़ी को भी अपग्रेड कर दिया गया था। वो बुलेटप्रूफ कार में सफर कर रहे थे। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान ने हाल ही में अपनी अगली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का ऐलान किया है। इसके अलावा सलमान 'टाइगर 3' में दिखाई देंगे। 
 
ये भी पढ़ें
'बिग बॉस 16' का धमाकेदार प्रोमो आया सामने, इस बार बिग बॉस खुद खेलेंगे गेम