मलमास यानी अधिक/पुरुषोत्तम मास में अनेक पुण्यों को देने वाली एकादशी का नाम पद्मिनी है। इस वर्ष यह एकादशी 25 मई 2018, शुक्रवार को मनाई जाएगी।
इसका व्रत करने पर मनुष्य कीर्ति प्राप्त करके बैकुंठ को जाता है, जो मनुष्यों के लिए भी दुर्लभ है। एकादशी के दिन इस विधि-विधान से पूजन कर मनुष्य मोक्ष को प्राप्त कर सकता है।
आइए जानें कैसे करें यह व्रत :-
* यह एकादशी करने के लिए दशमी के दिन व्रत का आरंभ करके जौ-चावल आदि का भोजन करें तथा नमक न खाएं।
* एकादशी के दिन मसूर की दाल, चना, शहद, शाक और लहसुन, प्याज के सेवन से बचना चाहिए।
* इस दिन दूसरे किसी अन्य का दिया हुआ भोजन ग्रहण नहीं करना चाहिए।
* शास्त्रों के अनुसार पुरुषोत्तम कमला एकादशी के दिन कांसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।