सरदर्द से तुरंत आराम दिलाएंगे ये 5 असरदार नुस्खे

क्या आप अक्सर सरदर्द से परेशान रहते हैं तो यहां हम ऐसे 5 आसान घरेलू नुस्खे दे रहे हैं जिनसे आपको तुरंत आराम मिलेगा!

सरदर्द एक आम समस्या है, लेकिन इसे नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए।

सरदर्द होने पर तुरंत दवाएं लेने के बजाए इन प्राकृतिक उपायों को अपनाकर देखिए।

गुनगुने पानी में नींबू का रस और चुटकी भर नमक मिलाकर पीएं। यह डिहाइड्रेशन से होने वाले सरदर्द में बहुत फायदेमंद है।

पुदीने की पत्तियों को गर्म पानी में उबालकर चाय बनाएं। इसकी खुशबू और ठंडक सरदर्द को कम करने में मदद करती है।

लैवेंडर के तेल की कुछ बूंदें लेकर अपनी कनपटी पर धीरे-धीरे मालिश करें। इसकी शांत करने वाली खुशबू तनाव को कम करती है।

अदरक को कद्दूकस करके पानी में उबालें और इस चाय को पीएं। यह सूजन को कम कर सरदर्द से राहत देती है।

एक साफ कपड़े को ठंडे पानी में भिगोकर निचोड़ें और इसे अपने माथे पर रखें। यह सिर की नसों को आराम देता है और दर्द से राहत दिलाता है।

इन उपायों को आजमाने के बाद कुछ देर शांत और अंधेरे कमरे में आराम करें।