1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Crude oil prices fall, will petrol become cheaper in India
Last Modified: नई दिल्ली , रविवार, 9 नवंबर 2025 (17:13 IST)

कच्चे तेल के भावों में गिरावट, क्या भारत में सस्ता होने वाला है पेट्रोल

petrol
क्या पेट्रोल के दामों में गिरावट आने वाली है। सऊदी अरब ने दिसंबर के लिए एशिया को दिए जाने वाले अपने तेल की कीमत कम कर दी है। यह फैसला OPEC+ की तरफ से अगले साल की शुरुआत में सप्लाई में कटौती करने की घोषणा के कुछ दिनों बाद लिया गया है। इसका मतलब यह है कि अब एशियाई देशों, खासकर भारत को सऊदी का तेल पहले से सस्ता मिलेगा। 
पहले भारतीय रिफाइनर रोजाना करीब 10 लाख बैरल तेल रूस से आयात करते थे, लेकिन अब यह सप्लाई घट चुकी है। ऐसे में सऊदी की ओर से यह डिस्काउंट भारत के लिए राहत बनकर आया है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक सरकारी तेल कंपनी सऊदी अरामको (Saudi Aramco) अगले महीने अपने प्रमुख अरब लाइट क्रूड ग्रेड की कीमत में 1.20 डॉलर प्रति बैरल की कटौती करेगी, जो रीजनल बेंचमार्क से 1 डॉलर ज्यादा है। 
 
पिछले कुछ महीनों से रूस पर अमेरिकी और यूरोपीय प्रतिबंधों के कारण से भारत की तेल सप्लाई चेन पर दबाव बढ़ा हुआ था। रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम जैसी बड़ी कंपनियां पहले ही सऊदी से अतिरिक्त तेल खरीदने की तैयारी में हैं। Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
जापान में आया शक्तिशाली भूकंप, 6.7 तीव्रता के झटके, सुनामी की चेतावनी