'धुरंधर' से संजय दत्त का फर्स्ट लुक आया सामने, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर
निर्देशक आदित्य धर और रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों इस फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अब मेकर्स फिल्म से एक्टर्स के फर्स्ट लुक जारी कर रहे हैं।
हाल ही में 'धुरंधर' से अर्जुन रामपाल और आर माधवन के फर्स्ट लुक सामने आए ते। अब संजय दत्त का भी फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। पोस्टर में संजय दत्त का इंटेंस लुक देखने को मिल रहा है।
संजय दत्त का लुक काफी भयानक और असरदार है। व्हाइट रंग की शर्ट पहने संजय दत्त काफी खूंखार लग रहे हैं। उनके बाल बिखरे हुए है और दाढ़ी बढ़ी हुई है। संजय की आंखों में गुस्सा दिख रहा है।
पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, द जीन, 2 दिन बाकी, धुरंधर ट्रेलर 12 नवंबर को दोपहर 12.12 बजे रिलीज किया जाएगा। वहीं फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म 'धुरंधर' आदित्य धर द्वारा लिखित और निर्देशित है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, आर माधवन और सारा अर्जुन नजर आने वाले है। यह फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।