सोमवार, 30 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. rohit shetty sara ali khan ranveer singh film simmba promotion india got talent
Written By

इंडिया गॉट टैलेंट के मंच पर धूम मचाई सिम्बा की टीम ने (देखिए फोटो)

इंडिया गॉट टैलेंट के मंच पर धूम मचाई सिम्बा की टीम ने (देखिए फोटो) - rohit shetty sara ali khan ranveer singh film simmba promotion india got talent
सारा अली खान और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म सिम्बा 28 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। निर्देशक रोहित शेट्टी अपनी पूरी टीम के साथ इस समय फिल्म के प्रमोशन में बिजी है। हाल ही में रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी और सारा अली खान फिल्म के प्रमोशन के लिए इंडिया गॉट टैलेंट 8 के सेट पर पहुंचे।
 
रणवीर सिंह और सारा अली खान अपकमिंग फिल्म 'सिम्बा' का प्रोमशन जोर-शोर से कर रहे हैं। वे इसके लिए बहुत से टीवी शो पर पहुंच चुके हैं। रणवीर फिल्म 'सिम्बा' के प्रमोशन में कसर नहीं छोड़ना चाह रहे हैं। हाल ही में रणवीर सिंह फिल्म का प्रमोशन करते हुए एक शादी में बिना बुलाए ही पहुंच गए थे।
 
रणवीर सिंह पहली बार निर्देशक रोहित शेट्टी के साथ कोई फिल्म कर रहे हैं। सिम्बा में रणवीर सिंह एक पुलिस वाले के रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ लीड रोल में सारा अली खान नजर आएंगी। यह फिल्म साउथ की सुपरहिट फिल्म टेम्पर का रीमेक है।